न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

झारखंड :सीआरपीएफ आईजी पहुंचे गिरिडीह ,कैंप का किया निरीक्षण ,जवानों का किया उत्साहवर्धन

झारखंड /गिरिडीह

सीआरपीएफ आईजी महेश्वर दयाल आज गिरिडीह पहुंचे । यहां उन्होंने विभिन्न सीआरपीएफ कैम्पो का जायजा लिया।मालूम हो कि आईजी गिरीडीह के डुमरी स्थित झारखंड काॅमर्स इंटर काॅलेज डुमरी के मैदान में बनाये गये अस्थायी हेलीपेड  में हेलीकाॅप्टर से उतरे श्री दयाल उतरे , जहाँ से आईजी श्री दयाल निमियाघाट स्थित सीआरपीएफ 154 बी बटालियन कैम्प पहुंचे।






इस दौरान जवानों से मिलकर उनका उत्साह वर्धन किया और जवानों को कई टिप्स दिए। श्री दयाल के गिरिडीह पहुंचने पर सीआरपीएफ के डीआईजी दिलीप कुमार चैधरी, डुमरी एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह के द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वहां से वे सड़क मार्ग से निमियाघाट कैम्प पहुंचे। इस दौरान उन्होने कैम्प परिसर का निरीक्षण किया और कैम्प के पदाधिकारियों और जवानों से मिले। इस दौरान उन्होने जवानों का हौसला बढ़ाया और नक्सलियों के सफाया को लेकर कई टिप्स दिये। श्री दयाल करीब एक घंटे तक कैम्प में रहे और फिर सड़क मार्ग से धनबाद रवाना हुए।






Share this news

Leave a Comment