न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी तैयारी की तेज,नई कमिटी गठित

खोरीबाड़ी/चंदन मंडल

खोरीबाड़ी में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है. इसी कड़ी में गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुढागंज ग्राम पंचायत अंतर्गत रंगाली स्थित क्षेत्रसिंह प्राथमिक विद्यालय में एक बैठक कर बुढागंज अंचल युवा कमिटि का गठन किया है .






जिसमें तृणमूल के बुढागंज अंचल कमिटी के अध्यक्ष पद पर जयंत एक्का, संपादक महेन चंद्र सिंह समेत 25 सदस्यों को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है.इस दौरान तृणमूल नेता किशोरी मोहन सिंह ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में बंगाल में फिर तृणमूल की सरकार बनाने की दावा किया. उन्होंने ने कहा कि बंगाल में फिर तृणमूल की लहर तेज हो गई है. बंगाल में फिर से आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस ही सरकार बनेगी. उन्होंने कहा भाजपा बंगाल में अपनी सरकार बनाने का जो सपना देख रहा है वो भाजपा का सपना कभी पूरा नहीं होगा .


आगे उन्होंने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो और वह सरकार तृणमूल की सरकार है जो राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं.तृणमूल सरकार के कारण बंगाल काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं. इसके बावजूद बंगाल में भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने में जुटी हुई है.






Share this news

Leave a Comment