न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

नक्सलबाड़ी :भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि,नारी सुरक्षा को लेकर निकाली गई रैली

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

खोरीबाड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया. गुरुवार को भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी . इस दौरान भाजपा खोरीबाड़ी-बुढागंज महिला मोर्चा की ओर से नारी सुरक्षा को लेकर एक रैली निकाली .






यह रैली विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा कर खत्म किया गया. इस मौके पर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुलाता सरकार, महासचिव दीप्ति बर्मन समेत अन्य उपस्थित थे. सुलाता सरकार ने कहा बंगाल में गांव हो या शहर सभी जगह महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती हैं. समाज में चारों तरफ नारी का मानिसक उत्पीड़न किया जा रहा है.

महिलाओं को केवल घरेलू कार्यो के लिए ही उपयुक्त माना जाता है, जबकि महिलाएं अपने बलबूते समाज में स्थान बनाना चाहती हैं लेकिन यह समाज उन्हें अपने अधिकार व सम्मान की रक्षा नहीं करने दे रहा है. जब वह घर से बाहर निकलती हैं तो उनके साथ कुछ सिरफिरे लोग अमानवीय कृत्यों को अंजाम देते हैं.फिर भी पुलिस चुप रहती है और उन सिरफिरों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है. इससे और उन सिरफिरों का मनोबल बढ़ जाता है.






Share this news

Leave a Comment