न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :कृषि कानूनों के विरोध में 18 फरवरी को देश भर में रेल रोकेंगे किसान संगठन ,टोल फ्री का भी किया ऐलान

देश /डेस्क

दिल्ली में नए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग पर किसान संगठन अब भी अड़े हुए है ।मालूम हो कि 11 दौर की वार्ता विफल होने के बाद किसान संगठनों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली उसके बाद देश भर में चक्का जाम किया गया ।जिसके बाद अब किसान नेताओ ने रेल रोको अभियान की घोषणा की है ।संयुक्त किसान मोर्चा के नेता डॉ. दर्शन पाल ने आज किसान आंदोलन से जुड़े आगे के नए कार्यक्रमों का ऐलान कर दिया है।






उन्होंने बताया कि किसानों द्वारा 12 फरवरी से राजस्थान के सभी रोड के टोल प्लाजा को टोल फ्री कर दिया जाएगा।किसान नेता ने बताया कि 14 फरवरी को देशभर में कैंडल मार्च, ‘माशाल जुलूस’ और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों के बलिदान को याद किया जाएगा। वहीं, 16 फरवरी को किसान सर छोटूराम की जयंती पर देश भर में एकजुटता दिखाएंगे। देशभर में 18 फरवरी को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक रेल रोको कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विभिन्न मंचो पर आंदोलन समाप्ति की अपील कर चुके है उसके बावजूद किसान संगठनों की हठधर्मिता समझ से परे है ।किसान संगठनों द्वारा पूर्व में घोषित सभी दावे खोखले साबित हुए है ऐसे में सरकार अब क्या रुख अख्तियार करती है देखने वाली बात होगी ।हालाकि सरकार ने यह जाहिर कर दिया है कि कानून किसी भी कीमत पर वापिस नहीं होंगे ।






Share this news

Leave a Comment