न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :विद्यालय ,आंगनबाड़ी एवं मनरेगा योजना की जांच हेतु 24 जांच दल का किया गया गठन,कल कोचाधामन में टीम योजनाओ की करेगी जांच

किशनगंज /संवादाता

प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में कोचाधामन प्रखंड के सभी 24 पंचायतों में गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र, विधालय, एवं मनरेगा की योजनाओं की जांच गठित 24 जांच दल के द्वारा किए जाने के निमित रचना भवन ,डीआरडीए में सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को डीडीसी ,मनन राम के द्वारा जांच के सभी बिन्दुओं पर ब्रीफिंग किया गया।






जानकारी के मुताबिक सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को समय 9 बजे पूर्वाह्न में पहुँच कर आवश्यक कागजात प्राप्त करते हुए जांच का निर्देश दिया गया है। जांच के बाद जांच प्रतिवेदन डीआरडीए मे उसी दिन समर्पित करने का निर्देश भी बैठक में दिया गया। ब्रीफिंग बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी,प्रतिनियुक्त बीडीओ,कनीय अभियंता ,पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।






Share this news

Leave a Comment