न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ में बीजेपी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन ,दर्जनों कार्यकर्ता हुए शामिल

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित चिचोरा गांव में भारतीय जानता पार्टी के तरफ से प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।इस प्रशिक्षण का आयोजन भाजपा के मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास की ओर से किया गया।रवि कुमार दास ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रशिक्षक नवीन कुमार झा के तरफ दिया गया ।






प्रशिक्षण का मकसद कार्यकर्ता को मजबूत करना था ताकि वे समाज के हर तपके को सरकार की योजना का लाभ दिला सके और हर बुथ को मजबूत किया जा सके ।एनडीए प्रत्याशी सह जिला महामंत्री लखन लाल पंडित सभी कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन से उत्साह वर्धन किया और समाज में जाकर समाज सेवा राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए करना है।

राष्ट्र जब मजबूत होगा तभी हम सब मजबूत होगें ।प्रशिक्षु के रुप में शक्ति केन्द्र प्रमुख महेंद्र सिंह, जयराम सिंह,महा मंत्री महेश कुमार,अमित सिंह, महेंद्र कुमार,अजय कुमार, दुर्गा प्रसाद,देवनारायण कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवमोहन सिंह,महामंत्री बंसत कुमार,मुकेश कुमार सिंह,प्रेम कुमार, नीरलाल मंडल,शिवलाल मंडल,मोहब्बत लाल सिंह,कृष्ण प्रसाद, हरि यादव आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment