न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ ,5 गिरफ्तार ,7 मोटर साइकिल बरामद

किशनगंज /संवादाता

किशनगंज पुलिस ने अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफल हुई है।मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व एस पी कुमार आशीष को गुप्त सूचना मिला कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लिलिहा चौक के पास चोरी की मोटरसाइकिल खरीद बिक्री होने वाली है ।सूचना मिलते ही एस पी कुमार आशीष के द्वारा त्वरित करवाई करते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया जिसमें बहादुरगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार, कोचाधामन थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह,थाना अध्यक्ष पौआखाली इकबाल अहमद खां, थाना अध्यक्ष दिघलबैंक आरिज एहकाम एवं पुलिस बल शामिल थे ।






छापामारी के दौरान पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।तलासी के क्रम में 7 मोटरसाइकिल मास्टर चाबी,5 मोबाइल फ़ोन बरामद किया गया।पूछताछ के दौरान बताया कि किशनगंज जिला के अंतर्गत विभिन्न थानों में मोटरसाइकिल चोरी कर बंगाल और नेपाल में ले जाकर 8 से 10 हजार रुपये में बेचने की बात बताई है साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों का नाम भी उजागर किया है ।जिसके बाद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।इस संबंध में बहादुरगंज थाना कांड संख्या 37/21मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है ।






Share this news

Leave a Comment