न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :आग लगने से आटा चक्की मील का घर जलकर राख,हजारों का हुआ नुकसान

टेढ़ागाछ(किशनगंज)/विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत झाला पंचायत स्थित वार्ड नंबर 7 के बलुआ जागीर में शुक्रवार की रात नाजीम आलम की आटा चक्की मील में आग लगने से अनाज सहित घर जलकर राख हो गया।पीड़ित मील मालिक के अनुसार वे रात में मील बंद करने के बाद घर चले गये थे।आधी रात को जब मील का घर धुंधु कर जल रही थी, तो किसी ग्रामीणों की नजर जल रहे आग पर पड़ी और शोर मच गया।






स्थानीय ग्रामीणों ने वहाँ पहुँच कर आग बुझाया।ग्रामीणों की मदद से आग तो बुझा दी गयी,लेकिन घर में रखा अनाज,आटा, गेंहू एवं सारा सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित मील मालिक नाजीम आलम ने बताया घटना की सूचना सीओ टेढ़ागाछ को दी गयी है।इधर प्रभारी सीआई तारिक अहमद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया घटना की जाँच राजस्व कर्मचारी कृष्ण मोहन राय द्वारा की जा रही है।आगलगी की घटना में मील मालिक का हजारों का नुकसान का अनुमान है।






Share this news

Leave a Comment