न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :टेढ़ागाछ थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित,एक मामले का हुआ निष्पादन

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागछ थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामले में प्राप्त आवेदन के विरुद्ध सुनवाई की गई।जिसमें एक मामला का निष्पादन हुआ।






सभी फरियादी टेढ़ागाछ थाना में आयोजित जनता दरबार में पहुंचकर जमीन विवाद मामले का निपटारा का उम्मीद लगाये थे।जिसमें सुनवाई के दौरान एक मामला का निष्पादन हो सका।शेष मामलें की सुनवाई अगले जनता दरबार तक के लिए विचाराधीन रखा गया है।इस जनता दरबार में कुल पंद्रह फरियादियों ने पहुंच कर मामले का निष्पादन की गुहार लगाई। इस दौरान थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव, प्रभारी सीआई सह हल्का कर्मचारी तारिक अहमद,शम्भू झा सहित जनप्रतिनिधि व अन्य लोग मौजूद थे।






Share this news

Leave a Comment