न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने आज इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2021 के स्वच्छ, निष्पक्ष ,शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संचालन तथा विधि व्यवस्था संधारण के लिए परीक्षा के दूसरे दिन ,किशनगंज नगर परिषद क्षेत्र के केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। मालूम हो कि नेशनल हाई स्कूल परीक्षा केंद्र पर संचालित परीक्षा का औचक निरीक्षण किया तथा केंद्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने परीक्षार्थियों की उपस्थिति ,परीक्षा कक्ष के अंदर प्रकाश की व्यवस्था, कॉविड प्रोटोकॉल का अनुपालन, मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी की उपस्थिति सहित कई बिंदुओं के तहत निरीक्षण किया ।







उन्होंने कहा कि प्रवेश द्वार पर ही परीक्षार्थियों की कड़ाई से फ्रिस्किंग करें तथा मास्क एवं हैंड सेनीटाइजर का उपयोग करने का निर्देश दिया। मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री को परीक्षा कक्ष के भीतर प्रवेश नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया।
सभी केंद्रों पर प्रतिनियुक्त स्टैटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता टीम लगातार अपने निर्धारित केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।आज प्रथम पाली की गणित पेपर एवम् द्वितीय पाली की भूगोल की परीक्षा स्वच्छ, निष्पक्ष , कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ एसडीएम शाहनवाज अहमद नियाजी व जिला शिक्षा पदाधिकारी सुभाष कुमार गुप्ता भी थे।






Share this news

Leave a Comment