न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :गायत्री परिवार द्वारा नन्ही बच्ची के हाथों पौधरोपण करवाकर ,पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

किशनगंज /संवादाता

जल जीवन हरियाली दिवस के निमित गायत्री परिवार द्वारा तेघरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ के परिसर में नन्ही सी बच्ची के हाथों पौधरोपण किया गया
युवा प्रकोष्ठ सौरभ कुमार ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को जल- जीवन- हरियाली दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है।






जिसमे गायत्री परिवार इस अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जगह जगह वृक्षारोपण में अपना भागीदारी देगा जिला संयोजक राकेश कुमार ने कहा कि जल जीवन हरियाली कार्यक्रम को बढ़ावा देना है ।जिसमे जन जन की भागीदारी जरूरी है पौधरोपण ईश्वरीय कार्य है। हम सभी को पौधे का परिवार के सदस्य की भांति ही संरक्षण करना चाहिए गायत्री परिवार द्वारा 2014 से लगातार जिले में पौधरोपण का कार्य चल रहा है । और यह अभियान अनवरत चलता रहेगा ।
कार्यक्रम में श्वेत सुमन स्वाधिका सौरभ देबू दास मनीष कुमार, हेमंत चौधरी मौजूद थे ।






Share this news

Leave a Comment