न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क दुर्घटना में घायल युवकों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

किशनगंज /पोठिया /इरफान

अर्राबाड़ी ओपी क्षेत्र के अन्तर्गत किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क पर साइकिल सवार को बचाने के क्रम में बाइक सवार बूरी तरह घायल हो गया है।जिसे अर्राबाड़ी पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों बाइक सवार घायलों को इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेजा।






घटना सोमवार शाम का बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक पोठिया थाना क्षेत्र के कौआ बाड़ी गांव निवासी बबलू शर्मा उम्र 20 वर्षीय तथा उनका एक साथी इंटर परीक्षा देकर घर आ रहा था।इसी क्रम में किशनगंज ठाकुरगंज मुख्य सड़क स्थित किशोरझारा शेल्टर हाउस के समीप सामने से आ रही साइकिल सवार को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ जा टकराया। जिससे दोनों बाइक सवार बूरी तरह से घायल हो गए। संध्या गश्ती में निकले अर्राबाड़ी ओपी पुलिस ने गश्त के दौरान जब घटनास्थल पर पहुंचे तो घायल बुरी तरह तड़प रहे थे जिसके बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।






Share this news

Leave a Comment