न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार:सैनिकों के समान की आड़ में तस्करो द्वारा भेजा जा रहा था गांजा ,भारी मात्रा में गांजा किया गया जप्त,ड्राइवर गिरफ्तार

बिहार /वैशाली

बिहार के वैशाली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।मालूम हो कि पुलिस ने एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जप्त किया है ।इसमें सबसे दिलचस्प और हैरान करने वाली बात यह है कि तस्करो ने गांजे की डिलीवरी के लिए  मूवर्स एंड पैकर्स कंपनी के ट्रक का इस्तेमाल किया साथ ही जिस तरह से कंपनी समान को पैकिंग करती है उसी तरह से तस्करो ने भी गांजे को पैक किया था ।






एसडीपीओ पूनम केसरी ने बताया कि   मूवर्स एंड पैकर्स की जो पैकिंग सामान होती है उसी तरह इसे पैक किया गया था साथ ही इसे सैनिकों का सामान दिखाया जा रहा था ।उन्होंने बताया कि जब एक ट्रंक को खोला गया तो सारा भेद खुल गया । ट्रक से 809 केजी गांजा जप्त किया गया है ।जप्त गांजे की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है । एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक अगरतल्ला से बरेली जा रही थी वहीं पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।






Share this news

Leave a Comment