न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

दिल्ली :किसान आंदोलन को लेकर धरना स्थल के आस पास की गई घेराबंदी , बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था,इंटरनेट सेवा भी बंद

देश/डेस्क

कृषि कानूनों के विरोध में बीते 2 महीने से भी अधिक समय से जारी किसान आंदोलन का कोई हल अभी भी नहीं निकला है ।किसान संगठन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं । मालूम हो कि आगामी 6 फरवरी को किसान संगठनों ने देशव्यापी चक्का जाम की घोषणा की है ।जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है धरना स्थल पर चारों तरफ तारबंदी की गई है और भारी सुरक्षा बल सिंधु बॉर्डर, गाजीपुर , टिकारी बॉर्डर पर तैनात किए गए हैं । ताकि विधि व्यवस्था में कोई व्यवधान ना पहुंचे ।






अतिरिक्त सीपी ट्रैफिक, आउटर रेंज, दिल्ली ने बताया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन की वजह से गाज़ीपुर बॉर्डर को ट्रैफिक की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। आनंद विहार, चिल्ला, DND, अप्सरा, भोपरा और लोनी सीमाओं से वैकल्पिक मार्ग लिए जाने की बात उनके द्वारा कही गई है ।

किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली सीमा के आस पास इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई है।






दंगाइयों से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और अब शायद इसी की आवश्यकता है कि पुलिस कठोरता से इस आंदोलन को समाप्त करवाए ।

Share this news

Leave a Comment