न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :सीआरपीएफ ने बीते साल रियाज नायकु सहित 215 आतंकियों को मार गिराया -डीजी

देश/डेस्क

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) ना सिर्फ नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है बल्कि जम्मू कश्मीर में शांति बहाली के प्रयासों में भी जुटी हुई है ।सीआरपीएफ के डीजी डॉ ए पी माहेश्वरी ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि सीआरपीएफ ने जम्मू-कश्मीर में साल 2020 में 215 आतंकवादियों को मारा, इसमें रियाज़ नाइकू भी शामिल है ।






उन्होंने कहा कि हमने एक बस्तरिया बटालियन स्थापित किया है जो कि एक महिला बटालियन है और छतीसगढ़ में तैनात है।उन्होंने कहा कि हम कोबरा फोर्स में महिला योद्धाओं को शामिल कर रहे हैं । श्री माहेश्वरी ने बताया कि सैनिकों के जख्मी होने पर मेडिकल केयर देने के लिए हमने फील्ड सर्जिकल यूनिट स्थापित की है। वहीं जहां जोखिम ज़्यादा होता है वहां फील्ड सर्जिकल यूनिट्स स्थापित की गई हैं।






चोट लगने पर एयर फोर्स की मदद से ले जाने की व्यवस्था कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि हमने मोटरसाइकिल एंबुलेंस भी शामिल की हैं। श्री माहेश्वरी ने कहा कि कोरोना की चुनौती ने हमें लोगों की सेवा करने का मौका दिया। हमनें स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर काम किया।

उन्होंने कहा कि  हममें से बहुत से लोगों के संक्रमित होने के बाद भी यह हमें रोक नहीं पाया। इसमें हमारे 60 से ज़्यादा सैनिकों की जान चली गई। हम उनके लिए कृतज्ञता व्यक्त करते है ।






Share this news

Leave a Comment