न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

भाजपा रानीगंज – बिन्नाबाड़ी युवा मोर्चा की ओर से स्वामी विवेकानंद जी 158 वीं जयंती के मद्देनजर सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है . इसी के तहत रविवार को बतासी अस्पताल की साफ सफाई की गयी . रानीगंज बिन्नाबाड़ी युवा मोर्चा के महासचिव मृणमय राय ने बताया सेवा सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है .






उसी के तहत रविवार को युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बतासी रूरल अस्पताल समेत विभिन्न स्थानों की साफ सफाई की गयी. इसके अलावा दूधगेट स्थित दुलालजोत प्राइमरी स्कूल और जलसाराम प्राइमरी स्कूल में वृक्षारोपण भी किया गया . इस मौके पर मृण्मय राय के अलावा रानीगंज- बिन्नाबाड़ी मंडल के मोर्चा मंडल अध्यक्ष तापस मांझी, मिलन सरकार, स्वच्छ भारत के कॉन्वेनर कल्याण मंडल, राज विश्वास सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे .






Share this news

Leave a Comment