न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर के हत्या की सीबीआई जांच हो -पप्पू यादव

पटना/संवादाता

इंडिगो एयरलाइंस के मैनेजर रूपेश सिंह की हत्या की सी.बी.आई. जांच की मांग करते हुए जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि रूपेश सिंह की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उन्हें किसी शूटर ने गोली मारी है। इस घटना को एक सोची-समझी गहरी योजनाओं के तहत अंजाम दिया गया है। इसकी परतों को खोलने के लिए सी.बी.आई. बहुत जांच बहुत आवश्यक है। 






पप्पू यादव ने अपराधियों के लिए शूट एट साइट की मांग करते हुए कहा कि बिहार में अपराध दैनिक बढ़ते जा रहे हैं। अख़बार के पन्नों हत्या, लूट और बलात्कार की ख़बरों से भरे पड़े हैं। राज्य की जनता को बचाने के लिए अपराधियों का खत्म होना जरूरी है।

Share this news

Leave a Comment