न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा आज अनुमंडल कार्यालय, किशनगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने सूचना का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, वर्तमान में नीलाम पत्र वादों की स्थिति,अनुमंडल विधि प्रशाखा, विविध आवेदन पत्र पंजी, गृह नियंत्रण आदेश पंजी, रक्षी संचिका, स्टांप पंजी, सेवा पुस्त ,लोकसभा/विधानसभा प्रश्नोत्तर के निष्पादन की स्थिति,अनुमंडलीय कार्यालय स्तरीय सभी पंजी एवं अनुमंडल लोक शिकायत के लंबित मामलों का गहन निरीक्षण कर यथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।






निरीक्षण करने पहुंचे जिला पदाधिकारी का पुष्प गुच्छ देकर अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वागत किया ।


निरीक्षण के समय अनुमंडल पदाधिकारी, शाहनवाज अहमद नियाजी ,भूमि सुधार उप समाहर्ता मोहम्मद अशफाक अहमद ,अपर अनुमंडल पदाधिकारी, साकेत सुमन सौरभ व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment