न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

हादसा ! इंडोनेशिया में लापता हुए विमान के क्रैश होने की आशंका ,समुन्द्र में मलबा ढूंढने में जुटे बचावकर्मी

डेस्क/न्यूज लेमनचूस

शनिवार को इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता से उड़ान भरने के बाद लापता हुए यात्री विमान के क्रैश होने की खबर है ।बता दे की श्रीविजया एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने की खबर आ रही है. इस विमान में 56 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे. जानकारी के मुताबिक विमान पोंटियानक की तरफ जा रहा था, जो पश्चिम कालीमंतन की प्रांतीय राजधानी है ।

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक क्रैश हुआ बोइंग विमान 26 साल पुराना था. प्लेन ने इंडोनेशिया के पश्चिमी कालिमांतान प्रांत के पॉन्टियानाक के लिए उड़ान भरी थी. रॉयटर्स के मुताबिक बचावकर्मियों ने कहा है कि शहर के समुद्र में विमान का संदिग्ध मलबा मिला है।

मलबे की खोज में जुटे बचावकर्मी

वहीं  कोस्टगार्ड शिप के  कमांडर ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शरीर के हिस्से और विमान का मलबा इंडोनेशियाई तट के जावा सागर में बिखरा हुआ मिला है.जिसके बाद सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है ।


बता दे कि बोइंग 737-500 विमान ने जकार्ता के सोएकरनो-हट्टा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. फ्लाइट ट्रैकर वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, एक मिनट से कम समय में प्लेन ने 10 हजार फीट का एल्टीट्यूड खो दिया था।


श्रीविजय एयर द्वारा न्यूज एजेंसी को बताया गया कि  वो इस घटना को लेकर अभी तमाम जानकारियों को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं. इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के प्रवक्ता अदिता इरावति ने कहा कि बोइंग 737-500 विमान ने दोपहर करीब 1:56 बजे जकार्ता से उड़ान भरी और करीब 2:40 बजे इसका संपर्क नियंत्रण टावर से टूट गया.

Share this news

Leave a Comment