न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :बहादुरगंज प्रखंड कार्यालय में बैठक का हुआ आयोजन,अधिकारी ने दिए कई निर्देश

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी


मंगलवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभी कर्मियों एवं सभी अधिकारियों के साथ कि साप्ताहिक बैठक।बैठक के दौरान ही प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विभाग के दिशा निर्देश पर सभी पंचायत में आमजनो की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए पंचायत में बने पंचायत सरकार भवन में जल्द से जल्द आरटीपीएस काउंटर खोलने का कार्य किया जाएगा।

ताकि आमजनो को जाती,निवासी एवम आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु प्रखंड मुख्यालय का चक्कर न काटना पडे।वहीं आगामी पंचायत चुनाव को मद्देनजर रखते हुए मतदाता सूची विखण्डिकरन कार्य में और तेजी लाने का निर्देश भी सभी कर्मियों को दिए।सभी गाँव में सोलर लाइट लगाने हेतु सर्वेक्षण करने का भी दिशा निर्देश दिया गया एवम ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत चल रहे कार्यों का भी समीक्षा कर कार्यों में तेजी लाने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राकेश गुप्ता ने दिया।


बैठक के दौरान मुख्य रूप से प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विष्णु सिन्हा,सहकारिता प्रसार पदाधिकारी राजकुमार,प्रखंड सांख्यकी पदाधिकारी सुरेश लाल विश्वास,श्रम प्रव्रन्तन पदाधिकारी विकास कुमार सिंह सहित प्रखंड मुख्यालय में कार्यरत सभी कर्मी मौजूद रहे।

Share this news

Leave a Comment