न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देवघर :तीन युवकों की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल,जांच में जुटी पुलिस

झारखंड /देवघर

देवघर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। मालूम हो कि जसीडीह थाना क्षेत्र के बाघमारा बस स्टैंड के समीप तीन युवकों का शव बरामद हुआ है ।अपराधियों द्वारा तीनों युवकों की हत्या गोली मार कर की गई है।तीनों युवकों का शव एक घर से बरामद हुआ है ,वहीं मौके से एक पिस्टल भी बरामद किया गया है ।

घटना की जानकारी के बाद एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।हत्या के कारणों का पता नही चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक  मृतको में मुख्य रूप से बैजनाथ पुर निवासी रितेश सुलतानियाँ, तिवारी चौक निवासी सोनू मिश्रा व छोटू शामिल है। एसपी श्री सिन्हा ने कहा कि घटना को किसने अंजाम दिया है उसके लिए वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि एक मोटर साइकिल भी बरामद हुई है ।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है ।

Share this news

Leave a Comment