न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बस पलटने से दर्जनों यात्री घायल ,4 घायलों को किया गया पटना रेफर

बिहार /नवादा

मंगलवार को नवादा राजमार्ग संख्या 31पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरांठ मोङ के पास एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें दर्जन भर यात्री घायल हो गए ।जानकारी के मुताबिक बस धनबाद से शेखपुरा जा रही थी ।

दुर्घटना के बाद घायलों को ईलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सकों ने चार लोगो को पटना रेफर कर दिया।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मुफस्सिल थानाध्यक्ष लालबिहारी पासवान ने घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया ।


चिकित्सकों ने जख्मियो में से धनवाद के मुन्ना पासवान, सुरेन्द्र पासवान,बच्ची देवी व बरबीघा थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के जागेश्वर पासवान व अरीयरी थाना क्षेत्र के विमान गांव के नारायण सिंह को गंभीर हालत में पटना स्थानांतरित किया गया है ।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त किया है।वहीं चालक समेत सभी कर्मचारी वाहन छोङ फरार हो गए ।

Share this news

Leave a Comment