न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश:रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का चीन और पाकिस्तान को दो टूक जवाब कहा कोई छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं

देश/डेस्क

यदि कोई देश विस्तारवादी है और भारत की भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करता है, तो भारत के अंदर वो ताकत है कि वो अपनी ज़मीन किसी दूसरे के हाथ में नहीं जाने देगा उक्त बाते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक न्यूज एजेंसी को दिए अपने साक्षात्कार में कहीं साथ ही उन्होंने चीन और पाकिस्तान को दो टूक जबाव देते हुए कहा कि कोई हमे छेड़ेगा तो हम छोड़ेंगे नहीं ।

श्री सिंह ने कहा कि इंडो-चीन के बीच जो स्टैंड ऑफ चल रहा था उसे दूर करने के लिए बातचीत चल रही थी लेकिन उसमें अभी तक कोई कामयाबी नहीं मिली है, अभी तक यथास्थिति बनी हुई है। अगले राउंड की भी बैठक होगी उसमें मिलिट्री लेवल पर बातचीत होगी ।उन्होंने चीन के विस्तारवादी नीति पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भारत सभी मोर्चो पर चीन को जबाव देने के लिए तैयार है ।

श्री सिंह ने loc पर भारतीय सैनिकों पर हुए हमले में चीन और पाकिस्तान की मिलीभगत बताया है । रक्षामंत्री श्री सिंह ने बीते एक महीने से जारी किसान आंदोलन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी और उन्होने कहा की कृषि संबंधी ये जो तीन कानून बने हैं ये किसानों के हितों को ध्यान में रखकर ही बनाएंगे हैं। पिछले सरकारों की तुलना में हमने न्यूनतम समर्थन मूल्य काफी बढ़ाई हैं।

इस तीनों कानूनों के माध्यम से हमने पूरी कोशिश की है कि किसानों की आमदनी दो-तीन गुना बढ़े ।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि किसान कम से कम 2 साल इस कानून को उपयोग करके देखे कि ये कानून कितना उपयोगी है फिर अगर आपको लगता है कि कानून में संशोधन करने की जरूरत है तो हमारी सरकार संशोधन करने के लिए तैयार है और आज भी किसान बातचीत करे, उन्हें लगता है कि इसमें संशोधन की आवश्यकता है तो हम तैयार हैं ।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने आज किसान संगठनों से होने वाली बातचीत पर कहा कि मुझे विश्वास है इसका समाधान निकलेगा।मैं किसानों से विनती करता हूं मैंने इस कानूनों को देखा है,मैं भी कृषि मंत्री रह चुका हूं इसलिए मैं कहता हूं कि ये कानून किसानों के हित में है । श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लागू किए गए नए लव जिहाद कानून को जायज ठहराया और कहा कि किसी को भी जबरन धर्म परिवर्तन का अधिकार नहीं है ।

Share this news

Leave a Comment