न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :बीजेपी -जदयू में बढ़ी दरार , तेजप्रताप ने कहा जदयू का वजूद हुआ खत्म 

बिहार /डेस्क 


जदयू के 6 विधायकों के बीजेपी में शामिल होने के बाद बिहार में भी इसका असर दिखाई पड़ने लगा है ।मालूम हो कि अरूणाचल प्रदेश के 6 विधायकों ने जदयू से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए ।जिसके बाद जदयू बीजेपी के खिलाफ आक्रमक हो गई है ।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी अरूणाचल प्रदेश में विधायकों के दल बदलने से नाराज है और उन्होने कहा कि यह बीजेपी का मित्रवत व्यवहार नहीं है ।बता दे कि आज जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक चल रही है। बैठक में सीएम नीतीश कुमार सहित तमाम नेता मौजूद है और सूत्रों कि माने तो अरुणाचल में हुए दल बदल के खिलाफ सभी ने नाराजगी जाहिर की है ।

हालाकि मीडिया के सामने सीएम नीतीश कुमार ने भी इस पूरे मामले पर कुछ नहीं बोला  और पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल को टाल कर आगे निकल गए ।वहीं आरजेडी को पूरे प्रकरण को लेकर जदयू पर तंज कसने का मौका मिल गया है ।आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि नीतीश जी की पार्टी का वजूद ख़त्म हो चुका है। सब जगह से टूट ही टूट हो रहा है।तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में बहुत जल्दी सरकार गिरने वाली है।

भाजपा का तो काम है, खा जाना सबको। किसान का मुद्दा जिस तरह चल रहा है, सरकार इसमें फंस चुकी है ।दलबदल के बाद बिहार बीजेपी के नेता भी सोच समझ कर बयान दे रहे है । उप मुख्यमंत्री रेनू देवी ने कहा कि वो उनका अपना फैसला है, हम उनकी बात नहीं कर सकते। इसका कोई असर बिहार में नहीं पड़ेगा ।

Share this news

Leave a Comment