न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : बहादुरगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने किया टेढागाछ थाना का निरीक्षण

टेढ़ागाछ(किशनगंज)/विजय कुमार साह

शुक्रवार को सर्किल इंस्पेक्टर राजेन्द्र प्रसाद ने टेढ़ागाछ थाना का निरीक्षण किया।इस दौरान थानाध्यक्ष चितरजन प्रसाद यादव से पूर्व में किए गए निरीक्षण व दिए गए निर्देश के आलोक में कार्यालय स्तर से की गई कार्रवाई की समीक्षा की।

साथ ही कार्यालय में मौजूद अपराध अनुक्रमणी, मासिक कार्य विवरणी, निजी दैनिकी,साप्ताहिक,गोपनीय, लूट, हत्या,डकैती,गृहभेदन, दंगा,चोरी,सरकारी सामान, प्राथमिकी पंजी सहित अन्य पंजियों का भी निरीक्षण किया।इसके अलावे संबंधित कांडों की जानकारी और प्रोग्रेस रिपोर्ट भी देखा।उन्होंने पेंडिंग मामला का जल्द से जल्द अद्यतन करने का निर्देश दिया। मौके पर थानाध्यक्ष चितरंजन प्रसाद यादव व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Share this news

Leave a Comment