न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : विधायक ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

किशनगंज /पोठिया/इमरान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के दमालबाड़ी पंचायत में चल रहे सड़क निर्माणकार्य का विधायक ने किया निरीक्षण ।मालूम हो कि ग्रामीणों की शिकायत में निरीक्षण करने पहुंचे विधायक ने डीएम से सड़क निर्माण के जांच की मांग की है ।बता दे कि बेलुआ रामगंज मुख्य सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है ।

विधायक इजहारउल हसन ने बताया कि वार्ड सदस्य सज्जाद आलम के द्वारा उन्हें फोन कर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने की जानकारी दी गई थी ।जिसके बाद वो यहां पहुंचे तो निर्माण एजेंसी द्वारा ना तो प्रक्लान पट लगाया गया है और ना ही सही से कार्य करवाया जा रहा है ।विधायक ने डीएम से जांच कर करवाई की मांग की है ।

Share this news

Leave a Comment