न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय – सह – वन स्टॉप सेंटर का किया गया निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार वरीय उप समाहर्ता ,श्री मंजूर आलम एवं आईसीडीएस के जिला कार्यक्रम सहायक सुशील कुमार झा द्वारा जिला महिला सशक्तिकरण कार्यालय – सह – वन स्टॉप सेंटर किशनगंज का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के क्रम में महिला हेल्पलाइन के कर्मियों के कर्म पुस्तिका, लंबित संचिका ,कार्यालय में साफ सफाई की व्यवस्था, भंडार कक्ष एवं महिला हेल्पलाइन से संबंधित लंबित मामलों को यथाशीघ्र निष्पादित करने हेतु विशेष दिशा निर्देश महिला हेल्पलाइन के परियोजना प्रबंधक शशि शर्मा को दिया गया।

मालूम हो कि समाज की पीड़ित महिला को निशुल्क मनोवैज्ञानिक परामर्श, कानूनी सहायता एवं पुनर्वास आदि प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन -सह – वन स्टॉप सेंटर जिले में संचालित की जा रही है।

Share this news

Leave a Comment