न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : जिला पदाधिकारी ने निबंधन कार्यालय का किया निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा निबंधन कार्यालय का बुधवार को निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के क्रम में संधारित सभी पंजियो,कैश बुक,फी बुक,कर्मियों की उपस्तिथि पंजी व लॉग बुक, निबंधन कार्यालय की कार्य प्रणाली,आरटीपीएस व्यवस्था, रजिस्ट्री प्रक्रिया,विवाह पंजीकरण,लंबित दस्तावेजों व अवरुद्ध दस्तावेजों की पंजी,रिकॉर्ड रूम, आदि का गहन निरीक्षण किया।

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने
निरीक्षण के उपरांत पंजी को अद्यतन करने,बही 2 अर्थात् रिफ्यूजल पंजी संधारित करने,कैश बुक में एंट्री के अनुसार बैंक में जमा राशि से मिलान करने, आम जनता के जमीन,मकान पंजीकरण का अभिलेख मैनुअल संधारण, प्रतीक्षालय में आम जनता के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने समेत कार्यालय कार्य में पारदर्शिता लाने हेतु रजिस्ट्रेशन मैनुअल में प्रावधान के आलोक में नियमानुसार ससमय कार्यों व आवेदनों का निष्पादन का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के समय जिलाधिकारी के साथ आरबी कुमार,कोषागार पदाधिकारी,रंजीत कुमार,वरीय उप समाहर्ता, श्वेतांक लाल, वरीय उप समाहर्ता ,सुबोध कुमार ,प्रभारी पदाधिकारी,गोपनीय शाखा व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment