न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : महागठबंधन की बैठक में धरना की सफलता पर विचार-विमर्श, किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग

सुपौल से हमारे अतिथि संपादक प्रवीण गोविन्द की रिपोर्ट।

सुपौल : 11दिसंबर,2020 शुक्रवार को महागठबंधन सुपौल के शीर्ष नेताओं की एक बैठक सीपीआई के जिला सचिव कामरेड सुरेश्वर सिंह की अध्यक्षता में स्थानीय कांग्रेस कार्यालय में हुई।बैठक में महागठबंधन के नेताओं ने तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के हो रहे धारावाहिक आंदोलन का एक स्वर से समर्थन किया और दिनांक 14 दिसंबर, 2020 को सुपौल समाहरणालय पर दिन के 11 बजे से धरना कार्यक्रम करने की घोषणा सर्वसम्मति से की गई।

ये रहे उपस्थित

बैठक में भाकपा माले नेता कामरेड अरविंद कुमार शर्मा,सीपीएम के जिला सचिव कामरेड भोला यादव, डीसीसी के अध्यक्ष प्रो0 विमल कुमार यादव, कांग्रेस पार्टी के नेता क्रमशः नरेश मिश्र व अभय तिवारी,राजद नेता क्रमशः विजय कुमार यादव, दिनेश कुमार यादव,चंद्रिका कुमारी,प्रो0 राजेन्द्र प्रसाद यादव,रामनाथ मंडल,रामसागर पासवान, किसान नेता शिवनारायण यादव,सत्यनारायण प्रभात,मनोज यादव आदि ने अपने-अपने विचार रखे। आशय की जानकारी भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कामरेड अरविंद कुमार शर्मा ने दी है।

Share this news

Leave a Comment