न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :अररिया -गलगलिया बड़ी रेल लाइन सहित अन्य योजनाओं हेतु भू अधिग्रहण का जिला पदाधिकारी ने दिया निर्देश

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में किशनगंज जिलांतर्गत सभी वरीय परियोजनाओं व सभी भू संबंधित परियोजनाओं के भू अर्जन से सम्बन्धित कार्यों की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई।जानकारी के मुताबिक
बैठक में सरकारी ज़मीन का अधिग्रहण आदि के विषय पर विस्तृत समीक्षा हुई।

तद्नुसार जिला पदाधिकारी ने कार्यों में तेजी लाने और नियमानुसार कार्रवाई हेतु जिला भू – अर्जन पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारियो को यथा आवश्यक निर्देश दिए हैं ।बैठक में पिछले बैठक में दिए गए निर्देश का अनुपालन की समीक्षा की गई।

अररिया गलगलिया नई बड़ी लाइन निर्माण में अधिग्रहित भूमि पर अवस्थित चाय के पौधो की मुआवजा भुगतान करने, इस रेल लाइन निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण, एसएसबी 12 बटालियन ठाकुरगंज अन्तर्गत दिघलबैंक अन्तर्गत दिघलबैंक अंचल के बी ओ पी कैंप हेतु भू अर्जन,एसएसबी 19 हेतु भू अर्जन,भारत नेपाल सीमा सड़क निर्माण परियोजना हेतु वांछित भू अर्जन,ऑयल इंडिया लिमिटेड के पाइप लाइन निर्माण हेतु भू अर्जन आदि पर समीक्षा समेत जिला मुख्यालय स्तर पर कार्यालय विस्तार ,आधारभूत संरचना विकासात्मक व कल्याणकारी लोक प्रयोजन तथा लैंड बैंक की स्थापना हेतु जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर के परिधि के अंदर कुल 100 एकड़ भूमि चिन्हित करने के बिन्दु पर समीक्षा कर त्वरित कार्य करने हेतु आवश्यक निर्देश डीएम द्वारा दिया गया।
बैठक में राशिद आलम, डीएलएओ,सभी सीओ,विभिन्न निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि व अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment