न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : ध्वस्त कलवर्ट में फंसा बालू का ट्रक ,आवाजाही में हो रही है भारी परेशानी

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ हवाकोल पंचायत अंतर्गत खजूरबाड़ी कब्रिस्तान के निकट कलवर्ट पार करने के दौरान बालू से लदी ट्रक कलवर्ट के बीच अटक गई।कलवर्ट ध्वस्त हो गया। हालांकि कलवर्ट ध्वस्त होने से कोई बड़ी हादसा नहीं हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विगत जुलाई में बाढ़ के कारण कलवर्ट का एप्रोच ध्वस्त हो गया था,जो बाढ़ के बाद एप्रोच को बनाया गया और छोटी गाड़ी ट्रेक्टर आदि वाहन का इस होकर परिचालन शुरू हो गया।

आस पास के लोगों के लिए तत्काल आवागमन ठीक से हो रहा था।लेकिन सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा भारी वाहनों को ले जाना शुरू कर दिया गया।जिसके कारण कलवर्ट ही ध्वस्त हो गया।स्थानीय लोगों ने बताया ट्रक चालक को यहाँ रोका गया था,लेकिन उन्होंने कहा ठेकेदार का माल है मत रोको गाड़ी से कलवर्ट का कोई नुकसान नहीं होगा।

Share this news

Leave a Comment