न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :किसान चौपाल का हुआ आयोजन,किसानों को दी गई योजनाओ की जानकारी

किशनगंज /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड के हटगांव पंचायत भवन में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। किसान चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार ने की। चौपाल में आये किसानों को जानकारी देते हुए बीएओ श्री कुमार ने बताया खरीफ सीजन के लिए सभी तरह के बीज कृषि विभाग द्वारा अनुदान पर उपलब्ध कराया गया हैं। इक्छुक किसान बीज ले सकते है।

किसानों के खाते में अनुदान की राशि सीधे भेजी जाएगी। हम सभी को जैविक खेती की ओर भी कदम बढ़ाना है। पर्यावरण के प्रदूषण में रासायनिक खेती का बहुत बड़ा हाथ है। जैविक खेती के साथ साथ हम खेती में नयी तकनीक जैसे जीरो टिल, ड्रिप सिचाईं तकनीक, श्री विधि आदि का उपयोग कर ज्यादा पैदावार हासिल कर मुनाफा कमा सकते हैं।इस दौरान सैकड़ो किसानों को खेती का गुर सिखाए गया।मोके पर मुखिया,किसन सलाहकार फुरकान आलम,हुर्मुज,सहित सैकड़ों किसान मौजूद थे

Share this news

Leave a Comment