न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बंगाल :गोरखा जनमुक्ति नेता बीजेपी में हुए शामिल ,बीजेपी नेताओ ने किया स्वागत

नक्सलबाड़ी/चंदन मंडल

नक्सलबाड़ी अंतगर्त निरपानिबस्ती के पूर्व गोरखा जनमुक्ति के सदस्य हरि प्रसाद निरुला ने भाजपा का दामन थाम लिया. भाजपा नक्सलबाड़ी मंडल की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर उनको भाजपा में शामिल किया गया. इस दौरान भाजपा के जिला सचिव दिलीप बारोई ने भाजपा में शामिल होने वाले हरि प्रसाद निरुला को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया .

इस संबंध में दिलीप बारोई ने बताया केंद्र सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर हरि प्रसाद निरुला भाजपा में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा उनको भारतीय जनता पार्टी में उचित मान व मर्यादा मिलेगी. इस मौके पर दिलीप बारोई के अलावे अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Share this news

Leave a Comment