न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार :कटिहार में पीएफआई की ओर से बाबरी विध्वंस से जुड़े विवादित पोस्टर लगाए गए ।अलर्ट पर प्रशासन

कटिहार /संवादाता

कटिहार जिले के समाहरणालय सहित अन्य स्थानों पर विवादित पोस्टर लगाए जाने से प्रशासन चौक्कना हो गई है ।

मालूम हो कि ये पोस्टर बाबरी मस्जिद विध्वंस से जुड़े हुए है ।पोस्टर पोपुलर फ्रंट (PFI) के नाम से लगाए गए है और पोस्टर में लिखा है कि – ‘एक दिन बाबरी का उदय होगा। छह दिसंबर 1992 कहीं हम भूल न जायें। एसपी विकास कुमार ने करवाई की बात कही ।

लगाए गए पोस्टर में पीएफआई दिल्ली का पता लिखा हुआ है ।विवादित पोस्टर देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई ।जिसके बाद पुलिस के द्वारा पोस्टर को हटाए जाने की प्रक्रिया चल रही है । एसपी श्री विकास कुमार ने बताया कि जांच करवाई जा रही है और अगर कुछ भी ग़लत पाया जाता है तो सख्त करवाई की जाएगी ।

मालूम हो कि बीते दिनों पीएफआई के 26 ठिकानों पर ईडी द्वारा छापेमारी की गई थी, जिसमें सूबे के दरभंगा और पूर्णिया भी शामिल है ।उसके बाद अब इस तरह का विवादित पोस्टर सामने आया है ।जिसके बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे संगठन पर सरकार को अविलंब प्रतिबंध लगाना चाहिए ।पोस्टर सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दिया गया है और पुलिस बल अलर्ट पर है ।

Share this news

Leave a Comment