न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :सड़क की जमीन अतिक्रमित ,आवागमन में होती है परेशानी

किशनगंज/विजय कुमार साह

अतिक्रमण से परेशानी

टेढ़ागाछ (किशनगंज) टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियाँ पंचायत स्थित चैनपुर में सड़क की जमीन अतिक्रमण कर लेने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है।ज्ञात हो कि विगत दो वर्ष पूर्व खजूरबाड़ी से घनीफुलसरा तक 6 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क का निर्माण हुआ है।लेकिन चैनपुर गाँव के बीच में सड़क की जमीन अतिक्रमण कर निर्माण एजेंसी को निर्माण कार्य करने नहीं दिया गया।

जिसके कारण आजतक लगभग एक सौ मीटर सड़क संकरी व अर्धनिर्मित अवस्था में है।जिस होकर बड़ी गाड़ी व भारी वाहनों के आवाजाही में परेशानी हो रही है।यहाँ तक कि अगर किसी वाहन को क्रॉसिंग करना पड़े तो यहाँ घंटों रुकना पड़ता है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार निर्माण एजेंसी अतिक्रमणकारियों से मिले हुए थे।वे अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन की मदद नहीं ली।जिसके कारण यह सड़क आजतक अर्धनिर्मित है और लोगों को यहाँ आवाजाही में भारी परेशानी होती है।

Share this news

Leave a Comment