न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश :ओवेशी के गढ़ में योगी की ललकार, कहा हिंदुस्तान की खाते है लेकिन हिंदुस्तान का नाम लेने में संकोच करते हैं

देश /डेस्क

हैदराबाद निकाय चुनाव में प्रचार करने पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने एआईएमआईएम सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर जमकर निशाना साधा है । सीएम योगी आदित्यनाथ ने रोड शो के दौरान कहा कि ओवेशी हैदराबाद के निजाम के रास्ते पर चल रहे है ।सीएम ने कहा कि हैदराबाद को पाकिस्तान में मिलाने की साजिश रची गई थी, लेकिन तब उसे असफल कर दिया गया था , उन्होंने कहा कुछ लोग पूछ रहे थे कि क्या अब भाग्य नगर बन सकता है , तो मैंने उन्हें कहा हम लोगो को नई लड़ाई लड़नी होगी ।

सीएम ने कहा टीआरसी और एआईएमआईएम की नापाक गठबंधन ने हैदराबाद को बदहाल किया है हमारा संकल्प है कि हम हैदराबाद को भाग्य नगर बनाएंगे । सीएम ने कहा कि कुछ लोग यहां के लोगों का शोषण कर रहे है और योजनाओ का लाभ लेने नहीं दे रहे है ।

श्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के अमौर से एआईएमआईएम विधायक अख्तरूल ईमान द्वारा विधान सभा में शपथ ग्रहण के दौरान  हिंदुस्तान शब्द पर आपत्ति करने पर भी निशाना साधा और कहा कि कुछ लोग हिंदुस्तान कि खाते है ,हिंदुस्तान में रहते है ।

लेकिन हिंदुस्तान शब्द से आपत्ति है ।सीएम ने कहा आज उनके सिर्फ 5 विधायक है बिहार में तब यह स्थिति है जबकि बिहार में बीजेपी को जनादेश मिला है ।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो को सबक सिखाने की जरूरत है ।सीएम के रोड शो में भारी भीड़ जुटी और हैदराबाद की सड़के पूरी तरह भगवा मय हो गई ।

Share this news

Leave a Comment