न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

देश : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैक्सीन निर्माण की ली जानकारी ,जल्द ही मिलेगी स्वदेशी वैक्सीन

देश /डेस्क

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए आज अहमदाबाद का दौरा किया।पीएम ने अहमदाबाद में वैज्ञानिकों के साथ वैक्सीन को लेकर विचार विमर्श किया उसके बाद वो वहा से हैदराबाद गए और वहां भी उन्होने जानकारी प्राप्त की है ।वहीं देर शाम पीएम पुणे पहुंचे है और सीरम इंस्टीट्यूट में जानकारी प्राप्त की है ।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, “ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। मैं उनके इस कार्य हेतु किये जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।”

जानकारी के मुताबिक वैक्सीन निर्माण तीसरे चरण में है और जल्द ही वैक्सीन देश वासियों को उपलब्ध होगा ।

Share this news

Leave a Comment