न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं करने पर युवक ने घर छोड़ा

सागर चंद्रा/ किशनगंज

परिजनों के द्वारा बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं करने से नाराज युवक चुपचाप घर से निकल गया। शहर के दिलावर गंज निवासी 20 वर्षीय शिवम् कुमार गुप्ता पिता सदानंद साह के घर वापस नहीं लौटने पर परिजन परेशान हो गए।

उन्होंने रिश्तेदारों के साथ साथ हर संभव ठिकानों पर उसकी तलाश की। लेकिन शिवम को ढ़ूंढ़ निकालने में नाकाम रहने पर वे मदद की गुहार लगाने पुलिस के समक्ष जा पहुंचे।

शिवम की मां रंजू देवी के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
परिजनों ने बताया कि शिवम बीए पार्ट टू का छात्र है।

अपने दोस्तों को देख कर वह भी अपने माता-पिता से हमेशा बुलेट बाइक की मांग करता रहता था। लेकिन परिजन के द्वारा मांग पूरी नहीं करने पर गत 30 अगस्त को वह चुप चाप घर से निकल गया है। शिवम के अबतक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को किसी अनहोनी का डर सताने लगा है।

Share this news

Leave a Comment