न्यू फरक्का :न्यू फरक्का में प्रभावित रेलखंड पर बहाली का काम युद्धस्तर पर जारी है। पूर्व रेलवे की महाप्रबंधक गीतिका पांडेय मौके पर चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी कर रही हैं।मालूम हो कि गुरुवार रात को रेल खंड बाढ़ की पाने के कारण ध्वस्त हुआ था । जिसके बाद से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है ।
वरिष्ठ अधिकारियों, इंजीनियरों और ग्राउंड स्टाफ की टीमें दिन-रात काम में जुटी हैं। अब तक करीब 90 प्रतिशत बहाली कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य को भी सुरक्षित तरीके से जल्द पूरा करने के लिए रातभर अभियान जारी रहा।
रेलवे की टीमों का पूरा जोर बहाली कार्य को शीघ्र पूरा कर ट्रेन सेवाओं को सामान्य करने पर है। पूर्व रेलवे ने यात्रियों से इस चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की है।
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बहाली कार्य में यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सेवाएं जल्द सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।