न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

ट्रैफिक डीएसपी के पुत्र मोहम्मद अली बने कान्हा,धर्म पर आस्था पड़ा भारी, दिया सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश

कटिहार – अपने देश भारत में पर्व त्यौहार अलग-अलग जाति धर्म के लोग अपने रीति रिवाज के अनुसार मनाते आ रहे हैं। मगर इस देश का खासियत यह है कि इससे जुड़ा हुआ जो उत्सव होता है उसमे सभी लोग जाति धर्म से ऊपर उठ कर शामिल होते है। कटिहार में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जिले में ट्रैफिक डीएसपी के पद पर कार्यरत सद्दाम हुसैन अपने बेगम और बेटे के साथ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कुछ अलग अंदाज में दिखे।

सद्दाम हुसैन अपने पुत्र मोहम्मद अली को कान्हा के रूप में सजाकर गोदी में लेकर अपनी पत्नी के साथ जब सड़क पर दिखे तो लोग इस पल को एक खुशनुमा और देश की अच्छी तस्वीर के रूप में कमरे में कैद करते नजर आये।

इस दौरान कई पुलिसकर्मी भी ट्रैफिक डीएसपी के पुत्र मोहम्मद अली जो की कान्हा के रूप में पोशाक पहने हैं उनके साथ फोटो खींचवाया ।फिलहाल कटिहार में इस तस्वीर की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे भारतीय संस्कृति के साथ सम्मान की दृष्टि से देखकर हर्षित हो रहे हैं।

रिपोर्ट:सत्येंदु सुमन

Share this news

Leave a Comment