न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :जिले में धूमधाम से मनाया गया दीपावली एवं काली पूजा

किशनगंज /चंदन मंडल

रोशनी का पर्व दीपावली पूरे देश के साथ – साथ किशनगंज जिले के गलगलिया दीपावली का त्योहार शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गलगलिया बाजार में चहल-पहल रही। युवाओं व लोगों ने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को मिठाइयां बांटकर दीवाली की बधाई दी। दीपावली पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। लोगों ने देर शाम तक खरीददारी करते दिखे। लोगों ने अपने – अपने घरों व दुकानों के बाहर दीप जलाकर दीपावली का त्योहार मनाया।

इस दौरान चारो ओर खुशियों का माहौल नज़र आया । लोग अपने अपने घरों व दुकानों को आकर्षक रंगीन लाइट्स से सजाया था। हर साल की तरह इस बार भी दिवाली के इस ख़ास पर्व में बच्चों में ही नहीं बल्कि युवाओं और बुजुर्गों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं कलीपुजा का त्योहार मनाया गया और मंदिरों के साथ साथ विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा माता काली की पूजा पूरे विधि विधान से की गई ।

वही गलगलिया में युवा नीरज सहनी , पप्पू यादव , चंदन मंडल सहित सभी युवाओं ने एक दूसरे को बधाई देने का सिलसिला सोश्यल साइट्स पर भी चलाया। सबों ने व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल नेटवर्किंग माध्यमों के ज़रिये एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं की। इसके बाद रविवार को लोगों ने गौ माताओं की नहला धुलाकर उनकी पूजा की। साथ ही मां काली व लक्ष्मी माता का पूजन करने के पश्चात जीवन मंगलमय बनाने की कामना की।

Share this news

Leave a Comment