न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

सियालतोर हादसा ! पीड़ित परिवारों से मिले तंजीम उलेमा-ए- अहले सुन्नत

किशनगंज /इरफान


इस्लामपुर के सियालतोर में जुलूस-ए-मोहम्मदी के दौरान बिजली का करंट लगने से 6 लोगो की जान चली गई थी और 17 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए थे। शनिवार को तंजीम उलेमाए अहले सुन्नत सीलीगुड़ी के जिम्मेदारान जुलुस ए मोहम्मदी में हादसे का शिकार हुए लोगों की अयादत के लिए और मृतकों के घर पहुंच कर हाल जाना और हादसे में शिकार हुए लोगों की मदद की और परिवार वालों से मिलकर गहरी संवेदना जताई..

उलेमाओं ने सबके हक में दुवाएं खैर की जिसमें जामा मस्जिद सीलीगुड़ी के खतिब-ए इमाम अल्हाज गुलाम अरशद बरकाती,अशरफुल मसाजिद के खतिबे इमाम अल्हाज अब्दुल गफ्फार अशरफी, बड़ी मस्जिद के इमाम हाफिज सारिक कमर , शक्तिगढ़ के इमाम शेर अली, आदर्श नगर के जनाब मौलाना शफीक आलम नुरी और रजा कमेटी के सदर जनाब मशरुर साहब मौजूद रहे ।

Share this news

Leave a Comment