फूलहारा पंचायत भवन में सहयोग शिविर आयोजित,समस्याओं का हुआ समाधान

SHARE:

मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फुलहरा पंचायत के पंचायत भवन फुलहरा में बिहार सरकार के निर्देशानुसार सहयोग शिविर आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सह जन सुराज के पूर्व मनिहारी विधायक प्रत्याशी ने की। मौके पर कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमन कुमारी, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, फुलहरा पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

मौके पर पंचायत के मुखिया बबलू सोरेन ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा आयोजित जन शिकायत समाधान सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने पंचायत के लोगों को संबोधित करते हुए कहां की इस शिविर में राशन कार्ड,वृद्धा पेंशन आदि कागजात आकर जमा करे ऑन द स्पॉट कार्ड बनेगा । वहीं जिला परिषद प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने कहा कि राशन कार्ड,पेंशन सहित अन्य कार्य के निर्माण के लिए काफी भीड़ देखी गई।

इस अवसर पर बिजली जेई रोशन कुमार राकेश,तपन कुमार यादव,जन वितरण प्रणाली के एमओ कुणाल कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभिषेक कुमार,बीआरसी मनसाही के अरुण कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!