फलका/ कटिहार – प्रखंड के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया पंचायत के वार्ड संख्या पांच में बारिश के दौरान तीन बच्चे की मां रीना देवी वज्रपात चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पोठिया थाना अध्यक्ष नवीन कुमार दी गई। थानाध्यक्ष दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाच पड़ताल में जुट गए।
जानकारी के अनुसार देर शाम बारिश के दौरान रीना देवी (22) पति अखिलेश राय खेत में काम कर रही थी। वज्रपात के चपेट में आने से मौत हो गई। गांव में कोहराम मच गया। इस दुख की घड़ी में समाजसेवी कमल किशोर मंडल, दिनेश राय सहित ग्रामीण पहुंच कर मृतक के परिजनों को सांत्वना दिए और प्रशासन से मुआवजे की मांग की परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

























