जिले की जलवायु मक्का के लिए अनुकूल-डीएओ

SHARE:

जिले में मक्का उत्पादन का लक्ष्य 2968.65 हेक्टेयर

कटिहार–कृषि विभाग बिहार सरकार की ओर से जिले मे मक्का आच्छादन का लक्ष्य कुल 2968.65 हेo का निर्धारित किया गया है जिसमे 638.72 हेo में मक्के की बुआई की जा चुकी है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले में मक्का के उत्पादन में वृद्धि करना, किसानों को वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ना तथा उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम के तहत जिले के किसानों के बीच संकर मक्का के उन्नत बीजों का वितरण किया जा रहा है।

उक्त जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया है कि कटिहार जिला मक्का उत्पादन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है।अनुकूल जलवायु एवं उपयुक्त कृषि परिस्थितियों को देखते हुए उच्च गुणवत्ता वाले मक्का उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए हीं विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाता है।

उन्नत संकर बीजों के उपयोग से प्रति इकाई क्षेत्र उत्पादन में वृद्धि होगी और किसानों को बेहतर आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि विभाग का लक्ष्य केवल उत्पादन बढ़ाना ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण मक्का उत्पादन को बढावा देकर निर्यात क्षमता को भी सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए किसानों को उन्नत बीज, वैज्ञानिक तकनीकी परामर्श,नियमित प्रशिक्षण तथा सतत तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है।


उन्होंने किसानों को मक्केकी फसल का नियमित निरीक्षण कर फॉल आर्मी वर्म के प्रारंभिक लक्षण दिखाई देने पर तत्काल अपने प्रखंड कृषि पदाधिकारी कृषि समन्वयक अथवा किसान सलाहकार से संपर्क कर वैज्ञानिक सलाह प्राप्त करने की सलाह दी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!