मारवाड़ी कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा पूर्णियाँ विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार मारवाड़ी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्त्वावधान में नशा मुक्त भारत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से डीएम नवीन कुमार तथा डीडीसी प्रदीप कुमार झा विशेष रूप से उपस्थित रहे और युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के सेमिनार हॉल में उपस्थित अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी नशा मुक्ति संकल्प संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। अभियान के तहत ऑनलाइन एवं ऑफलाइन शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर सह उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. कसीम अख्तर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. इम्तियाज अली, प्रधान लिपिक गुंजन कुमार, राजेश कुमार, एनएसएस की छात्र-छात्राएं तथा महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!