देवदूत बन पहुंची पुलिस,नदी में डूब रहे मां बेटे की बचाई जान,जिलेवासी कर रहे है सराहना

SHARE:

संवाददाता/ किशनगंज

कनकई नदी में डूब रहे एक मां और मासूम को विशनपुर थाना पुलिस ने देवदूत बनकर बचाने का कार्य किया है ।पुलिस के इस साहसिक रेस्क्यू की पूरे इलाके में सराहना हो रही है।घटना कोचाधामन प्रखंड के चैनपुर स्थित कनकई नदी की है। शुक्रवार को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार अपने पुलिस दल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उनके साथ सिपाही विभीषण कुमार, महिला सिपाही आँचल कुमारी तथा जवान देवेंद्र प्रसाद दास भी मौजूद थे।

इसी दौरान एक टोटो अचानक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। टोटो में चालक के अलावा एक महिला और उसका मासूम बच्चा सवार थे। महिला की पहचान करिश्मा, पति गुलसलाम आलम, थाना कोचाधामन, जिला किशनगंज के रूप में हुई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पु०अ०नि० रंजीत कुमार ने बिना एक पल गंवाए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी।

पुलिस टीम ने तत्परता से राहत अभियान चलाया और टोटो चालक, महिला तथा बच्चे को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। समय पर किए गए इस साहसिक प्रयास से तीनों की जान बच गई।स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस बहादुरी की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस कुछ मिनट भी देर कर देती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। किशनगंज पुलिस की इस मानवता और वीरता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वर्दी सिर्फ कानून की नहीं, बल्कि जीवन बचाने की भी पहचान है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!