न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज : आरजेडी कार्यकर्ताओं ने निकाला विजय जुलूस

किशनगंज /चंदन मंडल

ठाकुरगंज विधानसभा चुनाव में आरजेडी के साउद इशरल आलम की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने जम कर जश्न मनाया है ।उनकी जीत से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बुधवार को आरजेडी की जीत की खुशी में गलगलिया में कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला ।

विजय जुलूस ने गलगलिया बाजार व गलगलिया के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरजेडी के नए विधायक साउद इशरल आलम को माला पहनाकर कर बधाई दी। इस दौरान विधायक साउद आलम ने सभी चुनौतियों से निपटने और लोगों की उम्‍मीदों को पूरा करने की बात कही। इस विजयी जुलूस में आरजेडी के पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर संजीव कुमार साहनी , मोहम्मद रहमान , संजय घोष , तेज नारायण यादव , बेचन यादव व डॉक्टर सलीम अहमद सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this news

Leave a Comment