न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :नव निर्वाचित विधायक का माला पहना कर किया स्वागत

किशनगंज /इरफान

पोठिया प्रखंड अन्तर्गत दमालबाड़ी पंचायत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक का जोरदार स्वागत किया, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक इज़हरूल हसन को माला पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी ।

मालूम हो कि सदर विधान सभा क्षेत्र में 20 उम्मीदवार चुनाव में भाग्य आजमाने उतरे थे ।लेकिन त्रिकोणीय संघर्ष में इजहरुल हसन ने जीत हासिल की है ।उनकी जीत से कांग्रेस कार्यकर्ता काफी उत्साहित है ।मालूम हो कि श्री हसन ने एआईएमआईएम के कमरुल हुदा को हरा कर विधान सभा पहुंचने का कार्य किया है ।

Share this news

Leave a Comment