बारसोई /कटिहार – पुलिस के बढ़ते दबिश एवं लगातार छापेमारी से डर कर बारसोई थाना कांड संख्या 120/26 के दो मुख्य अभियुक्तों ने न्यायालय के समक्ष अपना-अपना आत्मसमर्पण कर दिया है।19 जुलाई को बेलवाडांगी ग्राम में संपत्ति के बटवारे के विवाद को लेकर बुलाई गई पंचायती में हिंसक मारपीट हो गईं थीं।
इस दौरान कदमगाछी निवासी एक शिक्षक जियाउल हक गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। जिन्हें ईलाज के लिए पूर्णिया रेफर किया गया था। ईलाज के क्रम में पूर्णिया में उक्त शिक्षक ने दम तोड़ दिया था।
इस संबंध में बुधवार को बारसोई थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि बारसोई थाना कांड संख्या 120/26 दिनांक 19/07/2026 धारा126(2).115(2).118(2).109.74.303(2).351(2).352(3) एवं (5) बीएनएस तथा परिवर्तीत धारा 103(1) बीएनएस के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त नसीम अख्तर पिता नौशाद वसी हैदर पिता अस्कन्दर दोनो साकिन बेलवाडांगी ने पुलिस दबिश के कारण न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। पुलिस का कहना है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




























